न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सम्मान » उत्तराखंड में ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और विकास, मुख्यमंत्री का हुआ सम्मान

उत्तराखंड में ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और विकास, मुख्यमंत्री का हुआ सम्मान

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम में ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और ऊर्जा क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश के रूप में उत्तराखंड को स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि यूपीसीएल को केंद्र सरकार द्वारा जारी डिस्कॉम रैंकिंग में विशेष श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। देहरादून शहर की बिजली लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है और अत्याधुनिक ऑटोमेटेड डिमांड रिस्पॉन्स सिस्टम से हर साल करोड़ों रुपये की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 20,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, लखवाड़, जमरानी और सौंग बांध जैसी बड़ी परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं, जो ऊर्जा और पेयजल की आवश्यकता को पूरा करेंगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एम.डी. यूजेवीएनएल संदीप सिंघल और संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भविष्य को ध्यान में रखते हुए इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ विकास मॉडल पर काम कर रही है।

229 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *