न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निर्देश » “जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर सख्त डीएम: सीएम हेल्पलाइन की धीमी कार्यप्रणाली पर पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश”

“जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर सख्त डीएम: सीएम हेल्पलाइन की धीमी कार्यप्रणाली पर पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 जुलाई 2025 — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की तत्परता और गंभीरता एक बार फिर देखने को मिली। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी।आज की जनसुनवाई में जलभराव, पेयजल संकट, अतिक्रमण, विद्युत समस्याएं, सड़क, राशन कार्ड और छात्रवृत्ति जैसी 28 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 15 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अंकुर मल्होत्रा ने शिवालिक नगर में अवैध खोखे हटवाने की मांग की, संदीप कुमार ने गन्ना मिल का बकाया भुगतान न होने की शिकायत की, वहीं भगवानपुर निवासी रामलाल ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।जन समस्याओं की सुनवाई के साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर समस्याओं के धीमे निस्तारण को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विवाह पंजीकरण से जुड़े यूसीसी पोर्टल की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता को विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता के बारे में जागरूक करें और सभी पात्र जोड़ों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट्स से जोनवार जानकारी ली और उन्हें क्षेत्र में तैनात अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में धरातल पर कार्यरत कर्मचारियों से सीधा संपर्क कर तत्काल समाधान कराया जाए ताकि जन असुविधा न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों को समय पर और गंभीरता से पूरा करें, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो।

247 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *