न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » वारदात » अत्मलपुर बोंगला में लगातार तीसरी बड़ी वारदात: राजकीय मार्ग किनारे स्थित जनरल स्टोर की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान और नकदी किया साफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

अत्मलपुर बोंगला में लगातार तीसरी बड़ी वारदात: राजकीय मार्ग किनारे स्थित जनरल स्टोर की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान और नकदी किया साफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम अत्मलपुर बोंगला में स्थित अभिषेक जनरल स्टोर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। राजकमल डिग्री कॉलेज के सामने स्थित ब्राह्मपाल चौहान की इस दुकान की दीवार को चोरों ने तीन जगहों से तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना लगातार तीसरी बार हुई है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पीड़ित ब्राह्मपाल चौहान ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेष बात यह है कि इस दुकान में इससे पूर्व एक बार डकैती और दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, ग्रामीणों का कहना है कि दुकान गांव से बाहर राजकीय राजमार्ग पर स्थित है,

जिससे यह लगातार चोरों के निशाने पर बनी हुई है। पीड़ित ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है,

474 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *