न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » केदारनाथ हेली क्रैश: पायलट समेत पांच लोग थे सवार, त्रिजुगी नारायण के पास हादसे का शिकार, बचने की संभावना बेहद कम

केदारनाथ हेली क्रैश: पायलट समेत पांच लोग थे सवार, त्रिजुगी नारायण के पास हादसे का शिकार, बचने की संभावना बेहद कम

(शहजाद अली हरिद्वार)केदारनाथ यात्रा मार्ग से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। रविवार अलसुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने सुबह ही उड़ान भरी थी, लेकिन गौरीकुंड के निकट त्रिजुगी नारायण क्षेत्र में यह हादसे का शिकार हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर निजी आर्यन एविएशन कंपनी का था और खराब मौसम को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। हालांकि, मौसम की प्रतिकूलता और क्रैश की गंभीरता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इसी मार्ग पर एक अन्य हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे। उस समय हेलीकॉप्टर सड़क पर लैंड करते हुए एक कार पर गिर गया था, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ था।

683 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *