न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » हड़कंप » “दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मचा हड़कंप! तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले– “चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं”

“दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मचा हड़कंप! तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले– “चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं”

(शहजाद अली हरिद्वार)रविवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया, जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी एमआईईटी कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना में शामिल हो गई। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर अचानक हुए वाहनों की आपसी टक्कर में रावत की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हरीश रावत को दूसरी गाड़ी में सुरक्षित रवाना किया गया।सौभाग्य से हरीश रावत पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी साझा करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि चिंता की कोई बात नहीं है। रावत ने लिखा— “मैं पूरी तरह से ठीक हूं, सिर्फ गाड़ी को थोड़ा नुकसान हुआ है।”हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही समर्थकों ने राहत की सांस ली।

ALSO READ  "सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 4
Users Today : 654
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 4
Users Today : 654
Users Yesterday : 672