न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » Uncategorized » “वायरल झूठ या सच? राव अफाक को ‘पूर्व कांग्रेसी’ बताने पर मचा बवाल”

“वायरल झूठ या सच? राव अफाक को ‘पूर्व कांग्रेसी’ बताने पर मचा बवाल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें जन अधिकार पार्टी के एक नेता ने प्रचार के दौरान राव अफाक को “पूर्व कांग्रेसी नेता” कह दिया। इसके बाद से लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या राव अफाक ने कांग्रेस छोड़ दी है?अब तक राव अफाक की ओर से न तो कांग्रेस से इस्तीफे की कोई आधिकारिक घोषणा की गई है और न ही उन्होंने किसी नई पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है जो इस दावे की पुष्टि करता हो।जन अधिकार पार्टी के नेता का यह बयान चुनावी प्रचार के जोश में दिया गया प्रतीत होता है, जिसे अब सोशल मीडिया पर गलत ढंग से फैलाया जा रहा है। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के राव अफाक को “पूर्व कांग्रेसी” कहना भ्रामक और तथ्यहीन है।इसलिए जरूरी है कि जनता ऐसे बयानों पर आंख बंद करके विश्वास न करे और किसी भी वायरल खबर की सच्चाई की जांच ज़रूर करे। फिलहाल राव अफाक कांग्रेस में ही हैं जब तक कि उनके द्वारा या पार्टी द्वारा कोई आधिकारिक सूचना न दी जाए।

1,511 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *