न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » शुभारंभ » “जाम से जंग की शुरुआत! रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जुर्स कंट्री तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का किया शुभारंभ, हरिद्वार को मिलेगा यातायात का नया तोहफा”

“जाम से जंग की शुरुआत! रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जुर्स कंट्री तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का किया शुभारंभ, हरिद्वार को मिलेगा यातायात का नया तोहफा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को वर्षों पुराने भीषण यातायात जाम की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 334 (दिल्ली-हरिद्वार) पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने, दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुविधा के लिए जुर्स कंट्री तिराहे, सीतापुर से फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने निर्विघ्न एवं ससमय कार्य पूर्ण होने की कामना के साथ आज विधिवत पूजन कर कार्य शुरू कराया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 800 मीटर बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 10 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।रोजाना लक्सर की ओर से आने वाले दर्जनों गांवो के हजारों राहगीरों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए अंडरपास की भी बनाया जायेगा।गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षो में इस कट पर हुई दुर्घटनाओं में दर्जनों मौतें हो चुकी थी। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर प्रमुखता से इस विषय को उठाया था। जिस पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस स्थान पर फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृत किया।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस कार्य को किया जाना सरकार की संवेदनशीलता दर्शाता है। उन्होनें कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास के साथ-साथ जनता की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देती है।इस फ्लाईओवर का निर्माण हरिद्वार की समग्र यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ALSO READ  "बीएचईएल में गूंजा देशभक्ति का रंग, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां"

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद विपिन शर्मा, ज्वालापुर वरूण वशिष्ठ, निगम पार्षद विनीत चौहान,नागेंद्र राणा,हरविंदर सिंह,देवेश वर्मा,चेतन चौहान, हरद्वारी चौहान,जे.पी. जुयाल,चित्रा शर्मा,राजन मेहता,पवन चौहान सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728