न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हड़कंप » हाईटेंशन लाइन चोरी करने पहुंचा चोर बना “झुलसा खिलाड़ी” — तार काटते ही आई बिजली, खंभे पर झूलता देख उड़ गए सबके होश!

हाईटेंशन लाइन चोरी करने पहुंचा चोर बना “झुलसा खिलाड़ी” — तार काटते ही आई बिजली, खंभे पर झूलता देख उड़ गए सबके होश!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हाईटेंशन विद्युत लाइन चोरी करने पहुंचे चोर को करंट ने ऐसा झटका दिया कि वह खंभे पर ही झूल गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात कुछ चोर मोहम्मदपुर पांडा गांव के जंगल में बिजली की तार चोरी करने पहुंचे थे। उनमें से एक युवक खंभे पर चढ़कर तार काटने लगा, तभी अचानक लाइन में करंट आ गया। युवक बुरी तरह झुलस गया और तारों में फंस गया।सुबह फॉल्ट की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो खंभे पर चोर को झूलता देख उनके होश उड़ गए। तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद क्रेन बुलवाकर झुलसे हुए युवक को नीचे उतारा गया और अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बताया गया कि लाइन बंद होने की जानकारी मिलने के बाद बिजलीघर के कर्मचारियों ने नियमानुसार कुछ समय बाद सप्लाई दोबारा चालू कर दी थी, तभी करंट ने चोर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद बाकी साथी मौके से फरार हो गए।

इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

505 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *