न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » कार्यवाही » ” सिडकुल में मोबाइल झपट्टामारों का आतंक टूटा — पुलिस की मुस्तैदी से एक दबोचा गया, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार”

” सिडकुल में मोबाइल झपट्टामारों का आतंक टूटा — पुलिस की मुस्तैदी से एक दबोचा गया, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)सिडकुल। थाना सिडकुल पर विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा थाने आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। बताया गया कि दिनांक 18 अक्टूबर को वह शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर दो अज्ञात लड़कों द्वारा, जो बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स टाइप मोटरसाइकिल जिसके पहिए लाल रंग के थे वादी के हाथ से ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ायी गई। सिडकुल पुलिस को गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट अंधेरे में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए।पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे, किंतु जल्दबाजी में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल लेबर चौक की ओर फरार हो गया।

पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि उक्त मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था। रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार से एक मोबाइल फोन, ओप्पो कंपनी वएक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

166 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *