न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » समस्या » किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन के साथ भाकियू (रोड) की वार्ता, जल्द होगा निस्तारण

किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन के साथ भाकियू (रोड) की वार्ता, जल्द होगा निस्तारण

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (रोड) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी राज चौहान की मध्यस्थता में प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। तहसील सभागार में हुई इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान की उपस्थिति में भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड और प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चकबंदी अधिकारियों द्वारा किसानों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, विद्युत विभाग की मनमानी, एनएचएआई द्वारा रास्तों की बंदी, और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी जैसी समस्याएं रखीं।

चकबंदी सीओ ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कम बकाया पर बिजली कनेक्शन काटने और ट्यूबवेल कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। एनएचएआई अधिकारी ने किसानों के बंद रास्तों को खोलने और हाईवे के सामने आने वाले ग्रामीण मार्गों पर अंडरपास बनाने की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बरसात से पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत में नालों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

बैठक के दौरान चौधरी पदम सिंह रोड ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

वार्ता में प्रदीप त्यागी, विकास शर्मा, प्रवीण कुशवाहा, अनिल पुंडीर, इंदर सिंह रोड, पवन रोड, लखन सिंह रोड, सचिन टोड़ा, गजेंद्र चौधरी, अनीस प्रधान, कारी, इरशाद प्रधान, जावेद, नाजिम, मुबारिक, सैय्याद सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  भगवानपुर तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, जल भराव व पेयजल संकट प्रमुख मुद्दे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 2
Users Today : 727
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 2
Users Today : 727
Users Yesterday : 496