न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने की ओर मजबूत कदम: बहादराबाद पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, मिशन ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025’ को मिल रही सफलता”

“हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने की ओर मजबूत कदम: बहादराबाद पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, मिशन ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025’ को मिल रही सफलता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मिशन ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता व नियमित निगरानी के चलते एक स्मैक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 8.65 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ₹700 नगद बरामद किए गए।

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में जिलेभर में नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा चौकी कस्बा बहादराबाद क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त की जा रही थी।

इसी दौरान 4 जुलाई 2025 को रिसर्च कॉलोनी के पास एक खंडहर से संदिग्ध अवस्था में मौजूद एक व्यक्ति को दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

  • नाम: अकरम
  • पिता का नाम: मौहब्बत
  • निवासी: गुलजार का मकान, मस्जिद वाली गली, थाना बहादराबाद

बरामद सामान:

  • 08.65 ग्राम अवैध स्मैक
  • एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • ₹700 नकद

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बहादराबाद में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  1. श्री प्रदीप राठौर (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
  2. अमित नौटियाल (प्रभारी चौकी बाजार)
  3. कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
  4. कांस्टेबल मुकेश नेगी

हरिद्वार पुलिस ने दोहराया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के सपने को साकार करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

182 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *