(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। थाना क्षेत्रांतर्गत नारसन खुर्द के पास एक मोटर साइकिल सवार दंपति पर दो नकाबपोश बदमाशों ने बलकटी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक कर घटना में शामिल अभियुक्त समीर व नौमान को तमंचे के साथ दबोचा गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि सलमान की पुरकाजी निवासी राजा नामक व्यक्ति से पुरानी रंजिश है जिसको लेकर राजा ने पुरकाजी के कुछ युवकों को 1 लाख रुपए की फिरौती देकर सलमान पर हमला करने की योजना बनाई तथा योजनाबद्ध तरीके से घटना के दिन रुड़की से लौट रहे वादी पर हमला कर दिया और भाग गए।
अभियोग में अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है, षडयंत्र में अन्य शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही है । समीर पुत्र लाला निवासी लिब्बरहेडी, थाना मंगलौर व नौमान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी का चालान कर दिया गया है।













































