न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » कार्यवाही » “खंभे से बंधी बेबस महिला की चीखों ने हिलाया हरिद्वार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मानवता को कलंकित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार”

“खंभे से बंधी बेबस महिला की चीखों ने हिलाया हरिद्वार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मानवता को कलंकित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के रानीपुर क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित और सख़्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर 20 दिसंबर 2025 को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से मारपीट करते हुए देखा गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की गई तो यह घटना लेबर कॉलोनी सेक्टर-02, बीएचईएल क्षेत्र की पाई गई।

पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा संख्या 495/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।निर्देशों के अनुपालन में रानीपुर पुलिस ने एक महिला सहित कुल पांच आरोपियों—राहुल, इन्दर, राकेश, आशु और एक महिला—सभी निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ किसी भी सूरत में सख़्ती बरती जाएगी।

361 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *