न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!” “युवा जोश की गूंज से गूंजा हरिद्वार! लक्सर के तरुण सैनी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, जीत के बाद हरिद्वार से देहरादून तक जश्न और आतिशबाजी का माहौल” “जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल” “अलीपुर में आग का तांडव: स्कूल पार्किंग में खड़ी दो बसें धू-धू कर जलीं, रात में मचा हड़कंप—दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई भीषण आग!” “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल की शानदार पहल: 300 लोगों को मिला मुफ्त इलाज, विधायक रवि बहादुर की मौजूदगी में सजा स्वास्थ्य सेवा का महाशिविर” “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में चला ‘अतिक्रमण पर बुलडोज़र’, सड़क किनारे लगे 50+ ठेले-फड़ हटाए, प्रशासन का सख्त संदेश—अब बर्दाश्त नहीं होगा कब्जा!”
Home » धरना » “बाल भवन बिजनौर में गरजी कर्मचारी-शिक्षकों की हुंकार: ‘सामाजिक सुरक्षा की एक ही पहचान—पुरानी पेंशन बहाल करो’, उत्तराखंड-यूपी से उमड़ा जनसैलाब, सरकार की नई पेंशन योजनाओं को सिरे से किया खारिज”

“बाल भवन बिजनौर में गरजी कर्मचारी-शिक्षकों की हुंकार: ‘सामाजिक सुरक्षा की एक ही पहचान—पुरानी पेंशन बहाल करो’, उत्तराखंड-यूपी से उमड़ा जनसैलाब, सरकार की नई पेंशन योजनाओं को सिरे से किया खारिज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले आज बाल भवन बिजनौर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया । जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न कर्मचारी शिक्षकों संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ । विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों द्वारा भारी संख्या में रैली में प्रतिभाग किया गया । रैली में हरिद्वार जनपद से एक बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का असली काम कर्मचारी एवं शिक्षक करते है हमारी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन को खत्म कर दिया गया है उन्होंने आह्वान किया कि जब तक पूरे भारत में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक बंधु का आंदोलन बंद नहीं होगा । पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली जी द्वारा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन सिर्फ पेंशन नहीं बल्कि बहन की राखी है , बूढ़े मा बाप की दवाई है , बेटी बेटा एवं पूरे परिवार का सहारा है पेंशन । जनपद हरिद्वार से गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा जी ने कहा कि सरकार की यूनिफाइड पेंशन योजना को पूरी तरह से पूरे भारत के कर्मचारी शिक्षकों ने नकार दिया है । जनपद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी ने बताया कि जनपद हरिद्वार से विभिन्न शिक्षक कर्मचारियों के द्वारा बिजनौर में प्रतिभाग किया इससे यह स्पष्ट है कि सभी शिक्षक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के नाम पर पुरानी पेंशन ही चाहिए । उत्तराखंड से कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली,वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन रावत , प्रांतीय मीडिया प्रभारी सूर्य सिंह पंवार,प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी , कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा , गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, हरिद्वार के जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर हरिद्वार के जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी के साथ साथ विभिन्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

44 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!”

“जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल”