न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हुंकार » “एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर गंगा तट से गूंजा अभिषेक वर्मा का हुंकार—राष्ट्रवाद, विकास और एकजुटता का विजय मंत्र”

“एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर गंगा तट से गूंजा अभिषेक वर्मा का हुंकार—राष्ट्रवाद, विकास और एकजुटता का विजय मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलने पर शिवसेना शिंदे के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डा.अभिषेक वर्मा ने परिवार सहित गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक कर देश की प्रगति की कामना की। हरिद्वार आए डा.अभिषेक वर्मा धर्मपत्नी अंका वर्मा एवं पुत्र युवराज आदितेश्वर वर्मा के साथ सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर भी पहुंचे और मां काली की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वीआईपी घाट पर गंगा पूजन के दौरान डा.अभिषेक वर्मा ने कहा कि बिहार की जीत राष्ट्रवाद, विकास और संगठन के परिश्रम की विजय है। बिहार में एनडीए ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व एनडीए की विकासवादी नीतियों पर मुहर लगाकर एनडीए पर विश्वास जताया। शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। जिसका नतीजा सामने आया और एनडीए के घटक दलों ने बंपर जीत हासिल की और नीतीश कुमार ने लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से साफ हो गया है कि देश विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के साथ चलने को तैयार नहीं है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना शिंदे के बीच विवादों के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में अभिषेक वर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए में कोई विवाद नहीं है। जहां तक मंत्रिमंडल की बैठकों में शिवसेना मंत्रियों के शामिल नहीं होने की बात है, तो ऐसा कुछ नहीं है। कुछ कन्फयूजन के चलते पार्टी के मंत्री बैठकों में शामिल नहीं हो पाए। जिसे कुछ मीडिया माध्यमों में विवाद के रूप में प्रचारित किया गया। जबकि वास्तव में एनडीए के सभी गुट पूरी तरह एकजुट हैं और महाराष्ट्र सरकार जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। बीएमसी चुनाव भी एनडीए के सभी गुट मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान शांतनु शुक्ला, डा.अभिषेक वर्मा के मीडिया मैनेजर संदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। हरिद्वार प्रवास के दौरान डा.अभिषेक वर्मा शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी मिले और संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की।

120 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *