न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » अभियान » “जन-जन तक पहुँची सरकार की ताक़त: निरंजनपुर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 2655 लोगों की उमड़ी भीड़, 1252 प्रमाण पत्र जारी, 98 शिकायतों में 85 का मौके पर समाधान”

“जन-जन तक पहुँची सरकार की ताक़त: निरंजनपुर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 2655 लोगों की उमड़ी भीड़, 1252 प्रमाण पत्र जारी, 98 शिकायतों में 85 का मौके पर समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड लक्सर के न्याय पंचायत निरंजनपुर राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 768 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 1252 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2655 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 98 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 85 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा डॉ सासंद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों में सरकार जन जन के द्वार शिविर आयोजित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है तथा संचालित जनकल्याणकारी योजनों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि क्षेत्रवासी संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा ग्रामीणों की जो भी समस्याएं है, उनका आयोजित शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर निराकरण किए जा रहा है,जिसके लिए उन्होंने सरकार का साधुवाद किया।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है उनका सभी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करे,जिससे कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो सके तथा वह इन शिविरों का लाभ उठा सके।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल,खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

53 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *