(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद/ज्वालापुर। भारतीय राजनीति में संगठनात्मक मजबूती को आधार मानने वाली भारतीय जनता पार्टी के ज्वालापुर विधानसभा अंतर्गत पूर्वी मंडल द्वारा नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों, हरिद्वार के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम खेड़ली ग्राम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान के आवास पर उत्साह और संगठनात्मक एकता के माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा के सभी छह मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान,
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जशवीर बसेड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज हसन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान तथा
बीएसएनएल नामित सदस्य विनय चौहान शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, मनोज गौतम, विजय पाल, सतीश कुमार, उधम सिंह और राजकुमार ने
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका अनुशासित संगठन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा है, जिसे और मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही जिला महामंत्री किसान मोर्चा हितेश चौहान, जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपांशु शर्मा,
जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राजबीर कलानिया, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन चौहान, मंडल महामंत्री शिवम चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरते हुए संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।

















































