न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » Uncategorized » कलियर में व्यापारियों की महाबैठक: दुकानदारों के हक़ की गूंज, संगठन ने सुरक्षा, कराधान और विकास पर उठाई बुलंद आवाज़

कलियर में व्यापारियों की महाबैठक: दुकानदारों के हक़ की गूंज, संगठन ने सुरक्षा, कराधान और विकास पर उठाई बुलंद आवाज़

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। कलियर व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय दुकानदारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष खालिद साबरी ने की। इस अवसर पर सचिव गुलफाम साबरी, कोषाध्यक्ष अकरम साबरी, उपाध्यक्ष शकीर साबरी और महासचिव साजिद साबरी भी मौजूद रहे और अपनी-अपनी राय रखी।बैठक में सबसे पहले व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं जैसे सुरक्षा, कराधान और प्रशासनिक दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि बढ़ते व्यापारिक दबाव और बदलते नियमों के चलते दुकानदारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने और व्यापारियों के अधिकारों की पैरवी करने का निर्णय लिया। साथ ही, स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहन देने के सुझाव भी रखे गए।बैठक में यह तय हुआ कि संगठन जल्द ही स्थानीय प्रशासन के साथ एक विशेष बैठक करेगा, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, व्यापारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।अध्यक्ष खालिद साबरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य दुकानदारों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सुरक्षित और अनुकूल व्यापारिक माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की आवाज़ को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

 

108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *