न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “नंबर प्लेट मोड़ी, रफ्तार भी तोड़ी—नहर पटरी पर भागते चोरों को बहादराबाद पुलिस ने ऐसे दबोचा, ‘चोरी की सवारी’ संग पूरा खेल किया फिनिश!”

“नंबर प्लेट मोड़ी, रफ्तार भी तोड़ी—नहर पटरी पर भागते चोरों को बहादराबाद पुलिस ने ऐसे दबोचा, ‘चोरी की सवारी’ संग पूरा खेल किया फिनिश!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। जनपद हरिद्वार में चोरी और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 3 मई 2026 को उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, चौकी प्रभारी कस्बा बाजार, अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे थे।

तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिलों से लोहे के पुल से नहर पटरी की ओर जा रहे हैं, जिनमें से एक वाहन की नंबर प्लेट मुड़ी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नहर पटरी पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल हंस फाउंडेशन के बाहर से चोरी की गई थी और वे उसे बेचने जा रहे थे।

नंबर प्लेट सीधी करने पर वाहन संख्या UP20BZ 9601 सामने आई, जो पहले से ही बहादराबाद थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित निकली।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान (19) निवासी तेलीवाला और विनय (20) निवासी गणेशपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल बीरेन्द्र सिंह और रणजीत सिंह भी शामिल रहे।

ALSO READ  "Bageshwar:में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, UREDA के परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033