न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कदम » देहरादून में 13 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: त्वरित न्याय, सुलह-समझौते और हजारों मामलों के शांतिपूर्ण समाधान की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

देहरादून में 13 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: त्वरित न्याय, सुलह-समझौते और हजारों मामलों के शांतिपूर्ण समाधान की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून में 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। इसमें सिविल, आपराधिक, बैंक, बिजली, पानी के बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्लेम आदि मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

लोक अदालत का उद्देश्य जनता को त्वरित, किफायती और सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराना है। न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा होने से समय और धन की बचत भी होती है। पक्षकारों को अपील का झंझट नहीं झेलना पड़ता और फैसले को अंतिम रूप दिया जाता है। सभी संबंधित विभागों और अधिवक्ताओं से लोक अदालत में भाग लेने की अपील की गई है।

 

ALSO READ  “टीबी मुक्त हरिद्वार की ओर बड़ा कदम: आईटीसी लिमिटेड ने 500 रोगियों को दी जीवनदायी पोषण किट, छह माह तक मिलेगा स्वास्थ्य संबल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811