न्यूज़ फ्लैश
जितेन्द्र आत्महत्या कांड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का सख्त रुख – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय एसएसपी डोबाल की अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाह थानेदारों पर गिरी गाज। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश। ऑपरेशन कालनेमी, महिला शव शिनाख्त अभियान और उर्स मेले की सुरक्षा पर खास फोकस। बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर किसानों का महा आंदोलन: स्मार्ट मीटर व गन्ना भुगतान को लेकर धरना उग्र, राकेश टिकैत ने संभाली कमान, सरकार को दी सख़्त चेतावनी “बहादराबाद के शक्ति नगर निवासी पीड़ित की फरियाद पर तुरंत हरकत में आए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, स्पाइन रोगी यादवेंद्र राज सिंह को दिलाया घर पर राशन – त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का भरोसा” “खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शौकिया तमंचाधारी, अवैध हथियार संग दबोचा गया समीर उर्फ आशु” काशीपुर का स्कूल बना रणभूमि : 9वीं के छात्र ने लंच बॉक्स में छिपाकर लाया तमंचा, क्लास में टीचर को मारी गोली – जिलेभर में मचा हड़कंप, शिक्षकों में आक्रोश चरम पर
Home » Uncategorized » “वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, भ्रम न फैलाएं” – वंदना कटारिया ने दी स्पष्टता

“वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, भ्रम न फैलाएं” – वंदना कटारिया ने दी स्पष्टता

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वंदना कटारिया ने उनके नाम पर बनाए गए वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम परिवर्तन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति पर विराम लगाते हुए कहा कि स्टेडियम का नाम यथावत है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है।शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वंदना कटारिया ने बताया कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया गया था कि हॉकी स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। इस खबर के बाद वह स्वयं 30 मई को देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलीं। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, केवल परिसर का नाम “योगस्थली” रखा गया है। वंदना ने कहा कि कुछ लोग इस विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जो अनुचित है।वंदना कटारिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वयं खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर खिलाड़ियों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इसका उदाहरण है।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस स्टेडियम के नामकरण के निर्णय से जुड़े रहे हैं, ऐसे में यह सोचना कि वे ही उसका नाम बदल देंगे, सरासर गलत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दों को उठाकर समाज में भ्रम फैला रहे हैं।

इस अवसर पर वंदना कटारिया के रिश्तेदार मास्टर सत्यपाल और दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वंदना के नाम पर स्टेडियम का नामकरण एक प्रेरणादायक कदम था, जिससे खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिली। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें केवल अपने नेताओं के नामों को प्राथमिकता देती थीं, जबकि भाजपा सरकार ने वास्तविक प्रतिभाओं को सम्मान दिया है।

उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नामकरण का शासनादेश जारी कराया था और तत्कालीन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने इसका लोकार्पण किया था।

वंदना कटारिया ने अंत में अपील की कि खेलों को राजनीति से दूर रखा जाए और खिलाड़ियों के सम्मान को किसी भी सूरत में आहत न किया जाए। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे आने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, सतीश कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

224 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसएसपी डोबाल की अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाह थानेदारों पर गिरी गाज। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश। ऑपरेशन कालनेमी, महिला शव शिनाख्त अभियान और उर्स मेले की सुरक्षा पर खास फोकस।

“बहादराबाद के शक्ति नगर निवासी पीड़ित की फरियाद पर तुरंत हरकत में आए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, स्पाइन रोगी यादवेंद्र राज सिंह को दिलाया घर पर राशन – त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का भरोसा”