न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “दलित नेता योगेश पर हमले का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे — रुड़की पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद”

“दलित नेता योगेश पर हमले का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे — रुड़की पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । दलित नेता योगेश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुख्यारोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मोंटफोर्ट स्कूल के समीप 25 अक्तूबर को दलित नेता योगेश कुमार पर उस समय कार और हमलावरों ने हमला किया जब वह हरिद्वार की ओर से रुड़की आ रहे थे। हमलावरों के हाथों में डंडे और सरिये थे। हमले में योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में योगेश कुमार के भाई उमेश कुमार निवासी शंकरपुरी 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुख्यारोपी आकाश निवासी गांधी नगर, रुड़की और अजय उर्फ काला निवासी मखदूमपुर, मंगलौर को एक सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों कार में सवार थे। यह कार घटना में इस्तेमाल की गई थी। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 7
Users Today : 622
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 7
Users Today : 622
Users Yesterday : 496