न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » महोत्सव » “अटल स्मृतियों का महोत्सव: देहरादून से विधानसभा तक गूंजेगा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का विचार, कविता और सुशासन”

“अटल स्मृतियों का महोत्सव: देहरादून से विधानसभा तक गूंजेगा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का विचार, कविता और सुशासन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने सोमवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे को संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद 25 दिसंबर 2025 से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा।

संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन स्वर्गीय अटल जी के आदर्शों उनके सुशासन के दृष्टिकोण और उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा स्व. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से संबंधित साहित्य कविताओं उनके विचारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही वह वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने अटल जी के साथ एवं उनके नेतृत्व में काम किया है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन भी इस संगोष्ठी में किया जाएगा।

संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से उनके भी स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

245 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”