न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » क्रिस्टल वर्ल्ड के आगे चलती कार में लगी भीषण आग, शांतरशाह चौकी इंचार्ज खर्मेंद्र गंगवार और फायर सर्विस ने मौके पर पाया काबू

क्रिस्टल वर्ल्ड के आगे चलती कार में लगी भीषण आग, शांतरशाह चौकी इंचार्ज खर्मेंद्र गंगवार और फायर सर्विस ने मौके पर पाया काबू

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद में क्रिस्टल वर्ल्ड के ठीक आगे एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी इंचार्ज खर्मेंद्र गंगवार तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत वहां मौजूद लोगों को दूर हटाया और यातायात को अस्थायी रूप से रोककर राहत कार्य में सहयोग किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,

लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

606 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *