न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » फेरबदल » “हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिलाधिकारी ने पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए पाँच राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला!”

“हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिलाधिकारी ने पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए पाँच राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 20 सितम्बर 2025 –जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजस्व विभाग में बड़ा कदम उठाते हुए पांच राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। यह निर्णय आमजन की शिकायतों का तेजी से समाधान सुनिश्चित करने और राजस्व व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।राजस्व परिषद उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा हाल ही में आठ राजस्व उपनिरीक्षकों (लेखपालों) को प्रशिक्षण देकर राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई थी। इनमें से तीन निरीक्षकों को उधमसिंह नगर और नैनीताल भेजा गया, जबकि पांच को हरिद्वार जनपद में तैनाती मिली। इसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था को संतुलित करने हेतु स्थानांतरण आदेश जारी किए गए।नवीन आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षक अनिल गुप्ता और रमेश चन्द्र को तहसील हरिद्वार से स्थानांतरित कर लक्सर भेजा गया है। इसी तरह संजय कुमार को तहसील हरिद्वार से भगवानपुर, आदेश कुमार को रूड़की से हरिद्वार तथा ओमप्रकाश को भगवानपुर से रूड़की भेजा गया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी उपजिलाधिकारी तुरंत इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि जनता को बिना विलंब बेहतर और पारदर्शी सेवाएँ प्राप्त हो सकें।

ALSO READ  "उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक धमाका! 6 IAS-PCS अफसरों के प्रभार बदले, स्मृता परमार को मिली एडीएम की अहम जिम्मेदारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 2
Users Today : 45
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 2
Users Today : 45
Users Yesterday : 930