न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “घने कोहरे की आड़ में फरार हुआ मौत का सौदागर, थ्री-व्हीलर चालक की मौत और 4 घायल—सैकड़ों CCTV खंगालकर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से किया हिट-एंड-रन आरोपी का सनसनीखेज खुलासा”

“घने कोहरे की आड़ में फरार हुआ मौत का सौदागर, थ्री-व्हीलर चालक की मौत और 4 घायल—सैकड़ों CCTV खंगालकर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से किया हिट-एंड-रन आरोपी का सनसनीखेज खुलासा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस ने थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हिट एंड रन मामले का सफल अनावरण करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। यह दुर्घटना 6 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे ज्वालापुर–बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास हुई थी, जहां घने कोहरे के बीच एक अज्ञात वाहन ने पीछे से थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी थी।हादसे में थ्री-व्हीलर चालक केशव, निवासी नगीना (बिजनौर) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर 9 दिसंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा डाटा और वाहन स्वामियों से मिली जानकारियों का गहन विश्लेषण किया।

जांच के दौरान नीले रंग की ब्रेजा कार की पहचान हुई। पुष्टि के बाद पुलिस ने दिल्ली से वाहन संख्या DL3CCP2172 और उसके चालक संजीव निवासी संगम विहार, महरौली को हिरासत में ले लिया।

142 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *