न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हत्या » सुभाष नगर में स्कूल की अफवाह बना खूनी विवाद का कारण: मां पर टिप्पणी से भड़के युवक ने पड़ोसी की गला दबाकर कर दी निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

सुभाष नगर में स्कूल की अफवाह बना खूनी विवाद का कारण: मां पर टिप्पणी से भड़के युवक ने पड़ोसी की गला दबाकर कर दी निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। सुभाष नगर में मामूली विवाद बना जानलेवा, गला दबाकर की गई हत्यागंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार देर रात एक मामूली विवाद ने भयावह मोड़ ले लिया। स्कूल में एक छात्र की मां को लेकर फैलाई गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हत्या का रूप ले लिया।मामले में आरोपी अमित शर्मा ने अपने पड़ोसी अजय माहेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, अमित को शक था कि अजय का बेटा ही स्कूल में उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें फैला रहा था। इसी बात को लेकर अमित काफी समय से नाराज था।मंगलवार रात अमित अपनी पत्नी और बेटे के साथ अजय के घर पहुंचा। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर अमित ने अजय का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मोहल्ले के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

 

323 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *