(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय, युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर की आवश्यकताओं, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, सड़क सुधार तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे, जिन पर मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी नीतियों और तेज निर्णय क्षमता ने उत्तराखंड को लगातार प्रगति के नए आयामों की ओर अग्रसर किया है। उनकी नेतृत्व शैली से राज्य का विकास मार्ग और अधिक मजबूत हो रहा है। जनसेवा को सर्वो,परि रखने वाले मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।













































