न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » “कनखल में महिला से दिनदहाड़े चेन लूटकर फरार बदमाश, मिश्रा गार्डन में मची अफरा-तफरी — पुलिस ने की चारों ओर नाकाबंदी”

“कनखल में महिला से दिनदहाड़े चेन लूटकर फरार बदमाश, मिश्रा गार्डन में मची अफरा-तफरी — पुलिस ने की चारों ओर नाकाबंदी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: कनखल क्षेत्र के मिश्रा गार्डन में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला से दिनदहाड़े चेन लूट ली गई। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सीमा भारद्वाज अपने घर के बाहर खड़ी थीं, तभी दो अज्ञात युवक पता पूछने के बहाने उनके पास पहुंचे। बातचीत के दौरान एक युवक ने अचानक गले पर झपट्टा मारा और उनकी सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में तुरंत नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू किया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की वारदात करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शिवलोक कॉलोनी में भी इसी तरह की चेन लूट की घटना सामने आई थी, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ALSO READ  मंगलौर में दरिंदगी की हदें पार! युवक को नंगा कर जमीन पर पटक बेरहमी से पीटा, मुंह में बंदूक ठूंसने का खौफनाक वीडियो वायरल – इलाके में सनसनी, पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930