न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » दुर्घटना » हरिद्वार: रानीपुर झाल के पास टेम्पो ट्रैवलर पलटा, सभी यात्री घायल

हरिद्वार: रानीपुर झाल के पास टेम्पो ट्रैवलर पलटा, सभी यात्री घायल

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे रानीपुर झाल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए भूमानंद निकेतन हॉस्पिटल भेजा गया।एसपी सिटी हरिद्वार पंकज गैरोला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। हालांकि, सभी यात्रियों को चोटें आई हैं और एक यात्री को सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके लिए सिटी स्कैन कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन की ओवर स्पीडिंग सामने आया है।यह हादसा एक बार फिर यातायात नियमों और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े करता है। टेम्पो ट्रैवलर में कितने यात्री सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना सतर्क रहने की चेतावनी जरूर देती है।

ALSO READ  डोलिया देवी मंदिर के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 5
Users Today : 720
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 5
Users Today : 720
Users Yesterday : 496