(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने 09 अक्टूबर 2025 को मुस्तफाबाद रोड पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 30 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपित की पहचान रहमान पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम रणसूरा, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि थाना बहादराबाद पुलिस पिछले एक माह में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह कार्रवाई पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त नीति का हिस्सा है।
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में व०उ०नि० नितिन बिष्ट, उ०नि० अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि० अंकित और कानि० अवनेश राणा की टीम ने यह कार्रवाई की।
हरिद्वार पुलिस की विशेष टीमें अब अन्य सक्रिय गिरोहों पर भी निगरानी रख रही हैं ताकि जिले में नशे के अवैध व्यापार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।













































