न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » एक्शन » बहादराबाद में सफाई का सुपर एक्शन! — BDO मानस मित्तल और उप प्रमुख उधम सिंह की गांव-गांव छापेमारी, कूड़ा फैलाने वालों पर अब चलेगी सख्त कानूनी गाज़

बहादराबाद में सफाई का सुपर एक्शन! — BDO मानस मित्तल और उप प्रमुख उधम सिंह की गांव-गांव छापेमारी, कूड़ा फैलाने वालों पर अब चलेगी सख्त कानूनी गाज़

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आज विशेष अभियान चलाते हुए कई गांवों का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल और ब्लॉक उप प्रमुख उधम सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विशेष कचरा संग्रहण वाहन चलाए जा रहे हैं, इसलिए सभी ग्रामीण निर्धारित वाहनों में ही कूड़ा डालें। बेवजह कूड़ा इधर–उधर फैलाना न केवल वातावरण को प्रदूषित करता है बल्कि बीमारियों को भी बढ़ावा देता है।निरीक्षण के दौरान BDO और उप प्रमुख ने ग्राम प्रधानों व स्थानीय प्रतिनिधियों से स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन की तरह आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि साफ–सुथरा वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ब्लॉक प्रशासन इस दिशा में लगातार निगरानी जारी रखेगा।

98 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *