न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » मुलाकात » “गन्ना किसानों का गुस्सा देहरादून तक पहुँचा: विधायकों संग सौरभ बहुगुणा से मुलाकात, इकबालपुर मिल का 20 करोड़ बकाया भुगतान जल्द करने का आश्वासन”

“गन्ना किसानों का गुस्सा देहरादून तक पहुँचा: विधायकों संग सौरभ बहुगुणा से मुलाकात, इकबालपुर मिल का 20 करोड़ बकाया भुगतान जल्द करने का आश्वासन”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। गन्ना किसानों की समस्याओं और उनकी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से एक अहम मुलाकात हुई। इस दौरान ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, बहादराबाद विधायक हाजी फुरकान अहमद और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान और अन्य मुद्दों को उठाया।उत्तराखंड किसान मोर्चा यूनियन द्वारा इकबालपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान को लेकर बीते 20 दिनों से लगातार धरना दिया जा रहा है। किसानों की इस परेशानी को संवेदनशीलता से देखते हुए तीनों विधायकों ने मंत्री के समक्ष गन्ना किसानों की समस्याएं रखीं और मिल पर इस सत्र का लगभग 20 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान को लेकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर समस्या और उनकी जायज मांगों को गंभीरता से ले रही है। मंत्री ने यह भरोसा दिलाया कि इकबालपुर चीनी मिल का यह भुगतान तराई मिलों के सत्र शुरू होने से पहले कर दिया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस मुलाकात से गन्ना किसानों की उम्मीदें एक बार फिर जागृत हुई हैं। किसानों का मानना है कि यदि समय पर भुगतान हो जाता है, तो उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और आगामी गन्ना सत्र के लिए भी वे तैयारियां सहजता से कर सकेंगे।

153 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *