न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » “कुंभ–2027 को विश्वस्तरीय बनाने की जोरदार तैयारी: हरिद्वार के चौराहों का जियोमैट्रिक मेकओवर, नई पार्किंग, सुंदर घाट और जीरो जोन का कायाकल्प शुरू—प्रशासन ने भरी गति”

“कुंभ–2027 को विश्वस्तरीय बनाने की जोरदार तैयारी: हरिद्वार के चौराहों का जियोमैट्रिक मेकओवर, नई पार्किंग, सुंदर घाट और जीरो जोन का कायाकल्प शुरू—प्रशासन ने भरी गति”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला–2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। रवि

मेलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में अपर मेलाधिकारी, नगर आयुक्त, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस व यातायात टीम ने जटवाड़ा पुल से पुराने नीतिपास मार्ग का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों—दुर्गा चौक, आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़, शिवमूर्ति चौक और वाल्मीकि चौक—के सौंदर्यीकरण और यातायात के हिसाब से जियोमैट्रिक सुधार कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए। शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए अपर रोड पर पोस्ट ऑफिस के पास दोपहिया वाहनों की मल्टी लेवल पार्किंग तथा मायापुर में नगरपालिका भूमि पर नई पार्किंग विकसित करने का निर्णय लिया गया।

बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के सामने लगी रेहड़ियों को व्यवस्थित स्थान देने तथा मार्ग पर सफेद पट्टी चिन्हित कराने के निर्देश नगर निगम को मिले। वहीं जीरो जोन की गलियों के सौंदर्यीकरण और जटवाड़ा पुल के पास अपर कैनाल पर नए घाट के निर्माण हेतु सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। कुंभ–2027 से पहले हरिद्वार के स्वरूप को निखारने की दिशा में यह निरीक्षण बेहद अहम माना जा रहा

346 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *