न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्रदर्शन » हरिद्वार के शिक्षकों का दमदार प्रदर्शन: हजारों की भीड़ के साथ देहरादून में गरजा “सीधी भर्ती रद्द करो – पदोन्नति बहाल करो” का नारा!

हरिद्वार के शिक्षकों का दमदार प्रदर्शन: हजारों की भीड़ के साथ देहरादून में गरजा “सीधी भर्ती रद्द करो – पदोन्नति बहाल करो” का नारा!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज राजकीय शिक्षक संघ के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में हरिद्वार शिक्षकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद भी दूरस्थ जनपदों से भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेड ग्राउंड देहरादून पहुंचे । सभी शिक्षकों शिक्षिकाएं सीधी भर्ती निरस्त करो स्थानांतरण करो पदोन्नति बहाल करो के नारो के साथ मुख्यमंत्री आवास की और कुच किया ।

शिक्षकों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि जब तक मांगे नहीं मांगी जाती आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा ।राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सीधी भर्ती शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात है दूरस्थ शिक्षकों का स्थानांतरण ना होना पीड़ा का विषय है विगत 8-10 सालों से शिक्षकों की पदोन्नति या ना होना बहुत ही दुखद है हजारों की संख्या में शिक्षक एक ही पद से सेवानिवृत हो गए हैं। हजारों की संख्या में सेवानिवृत होने को तैयार है अतः जब तक सरकार द्वारा सारी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन वापस लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता आज के कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के महामंत्री रमेश पैन्यूली गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल गढ़वाल मंडल मंत्री हेमंत पैन्यूली कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष डॉक्टर गोकुल सिंह मार्तोलिया कुमाऊं मंडल महामंत्री रविशंकर गुसाई एवं विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया गया। जनपद हरिद्वार से अध्यक्ष लोकेश कुमार उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा महामंत्री विवेक सैनी, मंजू कक्कड़ , सदाशिव भास्कर , सुखदेव सैनी, सतेंद्र कुमार, उमेश कुमार सिंह, कुलदीप सैनी सहित सैकड़ो की संख्या में हरिद्वार से शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।

 

113 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *