न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सुरक्षा » “रफ्तार पर सख़्ती, ज़िंदगी को प्राथमिकता: हरिद्वार में सड़क सुरक्षा की बड़ी जीत, बढ़ते वाहनों के बीच हादसों में 14% की ऐतिहासिक गिरावट, प्रशासन-पुलिस की मेहनत लाई रंग”

“रफ्तार पर सख़्ती, ज़िंदगी को प्राथमिकता: हरिद्वार में सड़क सुरक्षा की बड़ी जीत, बढ़ते वाहनों के बीच हादसों में 14% की ऐतिहासिक गिरावट, प्रशासन-पुलिस की मेहनत लाई रंग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि हरिद्वार जनपद ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। माह अक्टूबर, 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में हरिद्वार में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है।यह उपलब्धि परिवहन विभाग, यातायात पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे निरंतर प्रवर्तन अभियानों, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों, ओवरलोडिंग व अनफिट वाहनों पर सख़्त कार्यवाही तथा नियमित चेकिंग का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि इस सकारात्मक प्रदर्शन के बावजूद जनपद में वाहन पंजीकरण में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो यह दर्शाती है कि बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संभाला जा रहा है।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में यह सुधार निरंतर प्रवर्तन, तकनीकी निरीक्षण, यातायात अनुशासन तथा जनसहभागिता के माध्यम से आगे भी बनाए रखा जाएगा। जनपद हरिद्वार का यह प्रदर्शन राज्य के अन्य जनपदों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करें तथा सड़क सुरक्षा को एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं।

120 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *