न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » “हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती! दूधाधारी चौक पर सीवर लाइन कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व जनसुविधा पर दिया खास जोर — बोले, टिकाऊ विकास ही होगी प्रशासन की पहचान”

“हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती! दूधाधारी चौक पर सीवर लाइन कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व जनसुविधा पर दिया खास जोर — बोले, टिकाऊ विकास ही होगी प्रशासन की पहचान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को दूधाधारी चौक भूपतवाला में बिछाई जा रही सीवर लाइन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य स्थायित्व को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव या पुनः खुदाई की स्थिति न उत्पन्न हो।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय जनता की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए तथा स्थानीय निवासियों की दैनिक गतिविधियों में कम से कम बाधा उत्पन्न हो।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अपर रोड एवम् हरकी पौड़ी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने से पहले व्यापार मंडल, श्री गंगा सभा, पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करते हुए सभी को कार्य योजना की पूर्ण जानकारी देने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सॉलिड मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की भी नियमित समीक्षा की जाए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह, पीएमसी हेड मिस्टर केन, केआईपीएल कलस्टर हेड रजत शर्मा, केआईपीएल प्रोजेक्ट मैनेजर मलिका अर्जुन, लोनिवि ईई दीपक कुमार, पीएमसी आरई अखिलेश यादव, जल संस्थान अधिशासी अभियंता विपिन चौहान आदि उपस्थित थे।

151 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *