न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » “डीएम मयूर दीक्षित के सख्त तेवर! एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने ग्राम सिकरौढ़ा में स्कूल, आंगनबाड़ी और गल्ला दुकान की हकीकत जमीं पर परखी – लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई”

“डीएम मयूर दीक्षित के सख्त तेवर! एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने ग्राम सिकरौढ़ा में स्कूल, आंगनबाड़ी और गल्ला दुकान की हकीकत जमीं पर परखी – लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को ग्राम सिकरौढ़ा का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, सस्ते गल्ले की दुकान और आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और शिक्षकों की नियमितता की जानकारी ली। सस्ते गल्ले की दुकान पर उन्होंने खाद्यान्न वितरण रजिस्टर, स्टॉक और उपभोक्ताओं से संबंधित अभिलेखों की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

200 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *