न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “अश्लीलता पर सख्त वार: ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई”

“अश्लीलता पर सख्त वार: ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के सराय क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान अश्लील कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की संस्तुति की है।पुलिस के अनुसार, यह कृत्य केवल अनुमति की शर्तों का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है।

किसी भी सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना, सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना और स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना होता है। लेकिन यदि इन आयोजनों की आड़ में अश्लीलता परोसी जाती है, तो उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेला आयोजक इमरान पुत्र ताहिर, निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल, लंढोरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

ज्वालापुर पुलिस की यह कार्रवाई समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक आयोजनों की गरिमा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक सख्त संदेश है।

 

378 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *