न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन: नशे में धुत होंडा सिटी चालक गिरफ्तार, हूटर बजाने पर भी हुई कार्रवाई, वाहन सीज”

“हरिद्वार में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन: नशे में धुत होंडा सिटी चालक गिरफ्तार, हूटर बजाने पर भी हुई कार्रवाई, वाहन सीज”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने शनिवार देर शाम “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। मामला हरिद्वार के पथरी पावर हाउस तिराहे का है, जहाँ चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक होंडा सिटी कार को रोककर जांच की। वाहन चालक आबिद पुत्र नसीर, निवासी दादुपुर गोविन्दपुर, कोतवाली रानीपुर, नशे की हालत में पाए गए। साथ ही वाहन में हूटर बजाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीपुर पुलिस ने चालक का मौके पर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्रवाई की गई और वाहन को सीज कर दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उपनिरीक्षक विकास रावत
  • कांस्टेबल नरेन्द्र राणा
  • कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी

हरिद्वार पुलिस ने जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

 

276 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *