(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े निर्देश पर जनपद भर में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रानीपुर क्षेत्र सहित शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने विशेष चौकसी बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामान की गहन जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना अत्यंत आवश्यक है।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरे जिले में गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।
सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य है कि सभी लोग शांति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में निश्चिंत होकर आगामी त्योहारों का उल्लासपूर्वक आनंद ले सकें
















































