न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » एक्शन » “लक्सर गोलीकांड पर SSP हरिद्वार का सख्त एक्शन। SIT का गठन, CO सिटी के नेतृत्व में होगी हर एंगल से गहन जाँच — दोषियों पर कसने वाली है कानून की पकड़!”

“लक्सर गोलीकांड पर SSP हरिद्वार का सख्त एक्शन। SIT का गठन, CO सिटी के नेतृत्व में होगी हर एंगल से गहन जाँच — दोषियों पर कसने वाली है कानून की पकड़!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लक्सर में हाल ही में हुए गोलीकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने बड़ा कदम उठाते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। एसएसपी हरिद्वार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से SIT गठित करने के निर्देश दिए, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की गहन और निष्पक्ष जांच हो सके।इस मामले की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर (हरिद्वार) एस.एस. नेगी को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में गठित SIT घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच करेगी और समयबद्ध जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यपरक होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।SIT टीम में SI मनोज नौटियाल (थानाध्यक्ष पथरी), SI अंकुर शर्मा (थानाध्यक्ष बहादराबाद), SI विपिन कुमार (कोतवाली लक्सर), HC विनोद कुंडलिया (कोतवाली लक्सर) तथा Ct महिपाल (CIU यूनिट, रुड़की) को शामिल किया गया है।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और जनता का भरोसा कायम रखने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है।

167 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *