न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “नदी में छिपाई थी तस्करी की साजिश! शीशम की बेशकीमती लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वन विभाग ने दबोची, माफिया फरार”

“नदी में छिपाई थी तस्करी की साजिश! शीशम की बेशकीमती लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वन विभाग ने दबोची, माफिया फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर। क्षेत्र में वन माफिया की बड़ी साजिश को लक्सर वन विभाग ने नाकाम कर दिया। गांव शेरपुर बेला से बिना अनुमति काटी गई शीशम की बेशकीमती लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया, जबकि लकड़ी तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। एक खास सूचना पर लक्सर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरि के नेतृत्व में गठित टीम ने खानपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम को देख तस्करों में हड़कंप मच गया। तस्करों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जंगल में नदी के पास खेत में छुपा दिया और फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला, जिसमें शीशम की लकड़ी भरी हुई थी। जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को लक्सर वन विभाग कार्यालय लाया गया।

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह शीशम की लकड़ी किसी किसान के खेत से अवैध रूप से काटी गई, जिसके लिए किसी प्रकार की वैध अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में अज्ञात वन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से ट्रैक्टर स्वामी की पहचान कर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन संपदा की लूट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध कटान और लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

263 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *