न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की पथरी क्षेत्र में बड़ी कामयाबी: 18.58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ अभियान को मिल रही धार

हरिद्वार पुलिस की पथरी क्षेत्र में बड़ी कामयाबी: 18.58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ अभियान को मिल रही धार

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को लेकर पुलिस की सख्त चौकसी, SSP के निर्देश पर चलाया जा रहा है विशेष अभियान हरिद्वार: नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना पथरी पुलिस ने सुभाषगढ़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान 18.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी SSP हरिद्वार के नेतृत्व में चलाए जा रहे “मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि – 2025” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य पूरे जनपद को नशा मुक्त बनाना है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी लवनाथ पुत्र साक्षीनाथ, सपेरा बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से स्मैक के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

बरामदगी का ब्यौरा:

  • 18.58 ग्राम अवैध स्मैक
  • एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • एक स्कूटी (परिवहन के लिए प्रयुक्त)

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी
  • उप निरीक्षक रोहित कुमार
  • कांस्टेबल अजीत तोमर
  • कांस्टेबल राकेश नेगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। SSP हरिद्वार के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  "दिल्ली के शातिर चोरों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा! ईको कार सहित चोरी का माल बरामद, मोबाइल शोरूम चोरी का खुलासा, पुराने अपराधी फिर आए सलाखों के पीछे"

हरिद्वार पुलिस की यह सतर्कता और त्वरित कार्रवाई इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ एक सख्त संदेश देती है कि अब देवभूमि में नशे के लिए कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 1 9
Users Today : 33
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 1 9
Users Today : 33
Users Yesterday : 842