(शहजाद अली हरिद्वार)सिडकुल। चार्ज ग्रहण करते ही नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मातहत के सम्मुख अपना स्पष्ट विजन रखते हुए मादक पदार्थ तस्करी रोकने पर और अधिक मेहनत करने व तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर जनपद पुलिस लगातार काम कर रही है।
उक्त प्रयासों के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने एक सूचना पर गांजा तस्करी कर रहे विरेन कश्यप को काला गेट से सूर्य नगर जाने वाला बाग के पास रोशनाबाद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 कि.ग्रा. गांजा बरामद किया। गांजा बरामदगी के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली सिड़कुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपित विरेन कश्यप पुत्र सोम कश्यप निवासी ग्राम रावली महदूद निकट पीपल का पेड़ थाना सिडकुल का चालान कर दिया गया है।








































Users Today : 527
Users Yesterday : 496






