न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निर्देश » कुट्टू के आटे पर सख्ती: व्यापारियों संग बैठक में आर.एस. रावत ने दी चेतावनी – “सावधानी ही जनस्वास्थ्य की सबसे बड़ी गारंटी”

कुट्टू के आटे पर सख्ती: व्यापारियों संग बैठक में आर.एस. रावत ने दी चेतावनी – “सावधानी ही जनस्वास्थ्य की सबसे बड़ी गारंटी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार शहर के एक होटल में आयोजित जागरूकता बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को कुट्टू के आटे के सेवन से जुड़ी बीमारियों के प्रति सचेत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन गढ़वाल आर. एस. रावत ने कहा कि विगत वर्ष कुट्टू के आटे के सेवन से कई लोगों की बीमार हुए थे। इसीलिए अब व्यापारियों को निर्माण, संग्रहण व वितरण के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी जरूरी है।उन्होंने निर्देश दिए कि आटे को कभी भी नमी वाली जगह पर न रखा जाए, क्योंकि इससे वह दूषित हो सकता है।

साथ ही प्रत्येक बैग पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का अंकन अनिवार्य है। रावत ने कहा, “जनस्वास्थ्य से जुड़ा यह विषय अत्यंत संवेदनशील है, किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी नुकसान पहुंचा सकती है। सभी व्यापारी गुणवत्तायुक्त व सुरक्षित आटे की आपूर्ति सुनिश्चित करें।”इस अवसर पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने भी व्यापारियों से अपील की कि विभागीय निरीक्षण व नमूना संग्रहण में पूरा सहयोग करें और हमेशा पक्के बिलों के आधार पर ही खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री करें।

अधिकारियों ने कहा कि सावधानी और पारदर्शिता ही जनहित की सबसे बड़ी गारंटी है।

 

133 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *