न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » Uncategorized » उत्तराखंड में राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर और डोईवाला-दूधली मार्ग के डबल लेन निर्माण को मिली स्वीकृति

उत्तराखंड में राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर और डोईवाला-दूधली मार्ग के डबल लेन निर्माण को मिली स्वीकृति

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय-वित्त समिति की बैठक में दो अहम परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। ऋषिकेश स्थित जानकी सेतु के पास राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के निर्माण तथा डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग के डबल लेन कार्य को हरी झंडी दी गई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राफ्टिंग सेंटर की डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग अवधारणाएं शामिल की जाएं। उन्होंने इसे सेल्फ सस्टेनेबल बनाने पर बल दिया ताकि संचालन एवं रखरखाव के लिए अलग से फंडिंग की आवश्यकता न हो।

बैठक में जानकारी दी गई कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर की लागत ₹4,404.27 लाख होगी। इसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, परमिट जारी करने, समय-सारणी और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही ₹1,306.64 लाख की लागत से डोईवाला-दूधली मार्ग को डबल लेन में परिवर्तित करने के कार्य को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

280 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *