न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » संकल्प » “सर सैयद के मिशन को जिंदा रखने का संकल्प: डॉ. अरशद इक़बाल बोले— “शिक्षा और सेवा ही असली इबादत, हर शहर में बने सर सैयद के ख्वाबों का अलीगढ़”

“सर सैयद के मिशन को जिंदा रखने का संकल्प: डॉ. अरशद इक़बाल बोले— “शिक्षा और सेवा ही असली इबादत, हर शहर में बने सर सैयद के ख्वाबों का अलीगढ़”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुजफ्फरनगर। महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ान की जयंती पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार के सीईओ डॉ॰ अरशद इक़बाल को मुज़फ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में मेहमाने ख़ुसूसी के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के उर्दू विभाग में आयोजित सर सैयद डे समारोह में उन्होंने अध्यक्षता की।अपने संबोधन में डॉ॰ अरशद इक़बाल ने कहा कि सर सैयद की मुहिम को ज़िंदा रखना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक संस्थान स्थापित किए जाएँ, ताकि समाज और गरीब तबके को लाभ मिले। उन्होंने बताया कि सरसैयद चैरिटेबल अस्पताल, जिसकी स्थापना 2012 में डॉक्टर असलम जमशेदपुरी, डॉक्टर इक़बाल, हाजी मुश्ताक सैफी, शैफी सलीम सैफी आदि ने की थी, आज भी ग़रीबों की सेवा में समर्पित है। इसी क्रम में हाजी मुश्ताक सैफी एंटीम द्वारा एक और अस्पताल की स्थापना की गई है।डॉ॰ अरशद ने कहा, “हर साल हम सर सैयद डे मनाते हैं लेकिन बाद में उनकी सोच पर अमल नहीं करते। अगर हम वाकई सर सैयद को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने होंगे।”

कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अबू सूफियान इस्लाही, प्रोफेसर सगीर अफराम, डॉ॰ हाशिम रज़ा जैदी,

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर आराधना सहित कई शिक्षाविद और विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ॰ नवेद चांदनी अब्बासी और शाहिद ज़मा ने अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। समारोह का समापन सर सैयद के आदर्शों पर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हुआ।

 

153 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *