न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सम्मान » “जनसुनवाई में फरियादियों को राहत, सफाई महाअभियान से बदली हरिद्वार की तस्वीर — त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को मिला सम्मान”

“जनसुनवाई में फरियादियों को राहत, सफाई महाअभियान से बदली हरिद्वार की तस्वीर — त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को मिला सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करने को लेकर जिला प्रशासन की पहल को सामाजिक संगठनों से सराहना मिल रही है। इसी क्रम में भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने हरिद्वार में चल रहे सफाई महाअभियान और जनसुनवाई में समस्याओं के तुरंत निस्तारण को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मानित किया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली और राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान होने से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है, जो प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी बालक दास महाराज और राष्ट्रीय सह प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि प्रभावी जनसुनवाई और सफाई महाअभियान ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसा बढ़ाया है। इन अभियानों से शहर की व्यवस्था में सुधार आया है और लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्मान के लिए यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में जनभागीदारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाने और स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रीना, राष्ट्रीय सलाहकार यशपाल चौधरी, मोहम्मद अखिल, इरफान अली, फरमान अली, पंकज मलिक, शाहनवाज शाह, जहीर अहमद, फैयाज अली, अमरेश कुमार, एजाज अली, रितिक कुमार, रिजवान अली सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *