न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » Uncategorized » उत्तराखंड में लेखपालों की बगावत: तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

उत्तराखंड में लेखपालों की बगावत: तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की।उत्तराखंड में आज से लेखपालों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। यह आंदोलन सबसे पहले हरिद्वार से शुरू हुआ और धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैल गया।

लेखपाल संघ ने ऐलान किया है—”संसाधन नहीं, तो काम नहीं।”

कामकाज ठप, जनता परेशान

प्रदेश के सभी जिलों में लेखपालों ने सरकारी कामकाज से दूरी बना ली है। खतौनी सत्यापन, सीमांकन, किसान पंजीकरण और रिपोर्टिंग जैसे ज़रूरी काम ठप हो गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसान और आम नागरिक खासे परेशान हैं।

लेखपालों की मुख्य मांगें

लेखपाल संघ ने सरकार के सामने अपनी मांगे स्पष्ट रखी हैं। इनमें फील्ड वर्क के लिए वाहन, तकनीकी उपकरण (जैसे टैबलेट और मोबाइल) और यात्रा भत्ता शामिल हैं। उनका कहना है कि बिना इन सुविधाओं के डिजिटल वर्किंग करना असंभव हो गया है।

सरकार को चेतावनी: 29 मई की डेडलाइन

संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 29 मई तक मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पूरे प्रदेश का राजस्व तंत्र ठप हो सकता है, जिसका असर विकास कार्यों पर भी पड़ेगा।

क्या सरकार समय रहते जागेगी

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार लेखपालों की मांगों को गंभीरता से लेकर कोई त्वरित निर्णय लेगी? अगर नहीं, तो आने वाले दिनों में प्रदेश की राजस्व व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो सकती है। यह बगावत सरकारी तंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

186 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *